प्रिय साथियों,
मुझे यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि Bhardwaj Foundation समाज के विकास हेतु निरंतर कार्य कर रही है। हमारी संस्था का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं सामाजिक जागरूकता के माध्यम से समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाना है।
हमारा प्रयास है कि ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों में शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। संस्था द्वारा विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर, छात्रवृत्ति एवं रोजगार सहायता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
मैं सभी सहयोगियों, सदस्यों एवं समाज के लोगों से अपील करता हूं कि इस मिशन में हमारा सहयोग करें और समाज के विकास में भागीदार बनें।
धन्यवाद
चंदन कुमार झा
Chairman
Bhardwaj Foundation